महासमुंद : वन विभाग मैदान के गेट के सामने खड़ी मोटरसायकल चोरी
महासमुंद के वन विभाग मैदान के गेट के सामने खड़ी मोटर सायकल को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली. चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
पिटियाझर मैदान वार्ड न0 12 महासमुन्द निवासी प्रार्थी सत्यप्रकाश शुक्ला ने पुलिस को बताया की वह कम्पयूटर की पढाई कर रहा है।
24 नवम्बर को सुबह 07:15 बजे रनिंग के लिये वन विभाग मैदान बीटीआई रोड गया था. वह अपने मोटर सायकल (CG 06 C 3586) हीरो होण्डा स्पेलेण्डर प्लस जिसकी किमती करीबन 5000 रूपये को वन विभाग मैदान के गेट के सामने खड़ी कर मैदान अंदर दौड़ने के लिये गया था, दौड़ कर वापस घर जाने के लिये करीबन 09:15 बजे बाहर निकला तो देखा कि जहाँ मोटर सायकल खडी किया था वहाँ पर मोटर सायकल नहीं था।
आस-पास पता तलाश किया तो पता नहीं चला तो उसने थाने में केस दर्ज करायी. शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 379-IPC के तहत अपराध कायम किया है.