बसना : होटल में नास्ता करने गये व्यक्ति का मोटरसायकल चोरी
बसना के बस स्टैंड के पास स्थित होटल में नास्ता करने गए एक व्यक्ति की मोटरसायकल चोरी हो गयी. वह अपने गाँव के एक व्यक्ति का मोटरसायकल मांगकर बसना काम से आया था. बसना थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करायी गयी है.
शिकायत में ग्राम अंकोरी निवासी प्रार्थी राकेश सिदार ने बताया है की वह रोजी मजदुरी का काम करता है. 12 नवंबर की शाम वह अपने गांव के प्रमोद कुमार साहू के मोटरसायकल HF डिलक्स क्रं0 CG06 G R 7730 को मांग कर काम से बसना गया था. शाम करीब 6 बजे बसना बस स्टैण्ड के पास स्थित रंजन होटल के सामने मोटरसायकल को खड़ा कर नास्ता करने गया था. कुछ देर बाद घर जाने के लिए होटल से बाहर निकला तो देखा कि मोटर सायकल वहां पर नहीं था, जिसका आस-पास पता किया नहीं मिला.
मोटरसायकल कीमती 30,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया था. मोटरसायकल का आसपास पता तालाश किया जा रहा था, कहीं पता नहीं चलने पर 27 नवम्बर को राकेश सिदार ने थाने में रिपार्ट दर्ज करायी.
शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि के धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.