बसना : जुआरियों पर पुलिस ने की कर्रवाई, 5 गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : जुआरियों पर पुलिस ने की कर्रवाई, 5 गिरफ्तार

बसना पुलिस ने 27 नवंबर को 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि ग्राम रेमडा में तालाब किनारे कुछ लोग रूपये पैसे का हार-जीत का दांव लगाकर गुल नामक जुआ खेल रहे है.

सूचना पर पुलिस ग्राम रेमडा के तालाब किनारे पहुंची, जहाँ कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर हार-जीत का गुल नामक जुआ खेल रहे थे. पुलिस ने टिकरापारा निवासी दिनेश धोबी पिता रामाधर धोबी उम्र 32 साल, मोसीनरजा पिता ईकबालरजा उम्र 30 साल मातादरबार वार्ड नं. 15 बसना निवासी, रियाज मोहम्मद पिता ताज मोहम्मद उम्र 40 साल मातादरबार वार्ड नं. 15 बसना निवासी, वसीम पिता याउब उम्र 38 साल ग्राम खटखटी निवासी तथा पप्पु अग्रवाल पिता स्व. चंद्रभाग उम्र 60 साल वार्ड नं. 12 बसना निवासी को घेराबंदी कर पकड़ा. आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 10800 रूपये, 02 नग गुल गोटी, 01 नग सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी जप्त किया गया.

आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 4 (क) जुआ एक्ट का होना पाये जाने से आरोपियों को 27 नवम्बर को समय सदर मे गिरफ्तार किया गया. अपराध जमानतीय होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर उन्हें छोडा गया.


अन्य सम्बंधित खबरें