वयस्क हाथी के शव के मामले में वन विभाग ने किया बड़ा खुलासा - CG Sandesh

वयस्क हाथी के शव के मामले में वन विभाग ने किया बड़ा खुलासा

सूरजपुर : सूरजपुर जिले में मिले वयस्क हाथी के शव के मामले में वन विभाग ने बड़ा खुलासा किया है. वहां के स्थानीय लोगों द्वारा करंट का तार बिछाकर हाथी का शिकार किया गया है.


जिले के पकनी गांव में मिले वयस्क हाथी के शव के मामले में वन विभाग ने बड़ा खुलासा किया है, दरअसल इस हाथी की मौत नहीं हुई थी बल्कि हत्या की गई थी, वन विभाग के अनुसार कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा करंट का तार बिछाकर हाथी का शिकार किया गया है.

इस मामले में वन विभाग दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पूछताछ में आरोपियों ने कुछ और लोगों के शामिल होने की बात कही है. वन विभाग उन आरोपियों का भी तलाश कर रहा है, फिलहाल वन विभाग में आरोपियों के खिलाफ वाइल्डलाइफ एक्ट 1972 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है,

आपको बता दें पिछले 4 सालों में तस्करों के द्वारा करंट का तार बिछाकर 3 हाथियों का शिकार किया जा चुका है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें