सरायपाली : SDM ने अधिवक्ता के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने व धमकी देने के मामले में दर्ज करायी FIR
सरायपाली : अनुविभागीय अधिकारी (रा.) हेमंत नंदनवार ने एक अधिवक्ता के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने व धमकी देने के मामले में सरायपाली थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है की 28 नवम्बर को न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सरायपाली में प्रकरण की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता रनदीप सिंह सलूजा के द्वारा न्यायालयीन कार्य में व्यवधान उत्पन्न करते हुए पीठासीन अधिकारी से ऊंची आवाज में चिल्लाते हुए प्रकरण में आप ऐसा नही कर सकते, आपको अधिकार नहीं है कहा गया. एसडीएम ने अधिवक्ता को बताया कि जो न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में है वैसा ही लिख रहा हूं परंतु अधिवक्ता द्वारा विरोध किया गया.
एसडीएम के समझाइस देने के बाद भी अधिवक्ता द्वारा आप सरकारी सेवक हैं, हमारा सुनना पड़ेगा, आपको हमसे हद में रहकर बात करना पड़ेगा, अधिकारी हैं तो क्या हुआ आप जैसे बहुत सारे देखे हैं कहकर एसडीएम के साथ दुर्व्यवहार करते हुए दोषारोपण कर धमकी दी गई और बार-बार न्यायालयीन कार्यो को बाधित किया गया।
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता रनदीप सिंह सलूजा के खिलाफ भादवि की धारा 186, 506 के तहत अपराध कायम किया है.