नाबालिग बच्चे ने अश्लील वीडियो देखकर बालिका से किया दुष्कर्म - CG Sandesh

नाबालिग बच्चे ने अश्लील वीडियो देखकर बालिका से किया दुष्कर्म

बेमेतरा :  सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने पूरे समाज को चिंता में डाल दिया है. दरअसल सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बच्चे ने अश्लील वीडियो देखकर बालिका से दुष्कर्म किया और फिर उसे फांसी पर लटका दिया. इस मामले में नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज ने बताया कि मामला 26 नवंबर का है, जब 10 वर्षीय बालिका के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी. इस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा के बाद बालिका के शव का पोस्टमार्टम कराया था. घटना स्थल के निरीक्षण के दौरान मृतिका के साथ दुराचार कर हत्या की पुष्टि हुई. इसके बाद मामले में पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें यह पता चला कि बालिका ने फांसी नहीं लगाई है बल्कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है, जिसके बाद उसे फांसी के फंदे पर लटकाया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 450 376 376एबी 302 भादवी व पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की है.

 


पोल खुलने की डर से वारदात को दिया अंजाम

मामले को लेकर मृतिका के पड़ोसी आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया है और उन्होंने बताया कि वह मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने का आदी था. उस दिन पड़ोसी लड़की के घर में जाकर बलपूर्वक उससे जोर जबरदस्ती कर दुराचार किया एवं बालिका के विरोध करने और पोल खुलने की डर से चुनरी से उसका नाक मुंह दबा दिया, जिससे बालिका बेसुध हो गई और उसी चुनरी से फांसी पर लटका दिया. इसके बाद छत के रास्ते अपने घर चला गया. लड़की को फांसी पर लटका देख परिजनों को ऐसा लगा कि बालिका ने खुद ही फांसी लगा ली, परंतु जांच के बाद सत्यता सामने आई है, जो बेहद गंभीर है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें