महासमुंद : बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह के तहत किया गया निःशुल्क... - CG Sandesh

महासमुंद : बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह के तहत किया गया निःशुल्क चश्मा वितरण

राष्ट्रीय अंधत्व एवंअल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह का आयोजन 14-20 नवम्बर तक निलेशकुमार क्षीरसागर, कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला अंधत्व एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण समिति, महासमुन्द एवं डॉ. एस.आर.बंजारे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला महासमुन्द के निर्देशन में एवं डॉ. मंजूषा चन्द्रसेन नोडल अधिकारी, अंधत्व नियंत्रण के मार्गदर्शन तथा रोहित कुमार वर्मा जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, महासमुन्द के सहयोग से किया गया।

जिले के सभी विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत नेत्र सहायक अधिकारी द्वारा 14-20 नवम्बर तक 192 शालाओं का के पंजीकृत 06 से 15 वर्ष तक के 13490 छात्रों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें 328 छात्रों में,दृष्टिदोष पाये गये, 407 छात्रों को निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया, 320 छात्रों को विटामिन ए की कमी पाई है, जबकि 162 छात्रों को नेत्र संबंधित अन्य रोग पाये गये है। जिनका उपचार किया जाएगा।

शालावार नेत्र सहायक अधिकारियों द्वारा जनजागरूकता हेतु “बाल नेत्र सुरक्षासप्ताह“ में नेत्र परीक्षण कार्यक्रम, नेत्र सुरक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा पर परिचर्चा, वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजन करके स्कूली छात्रों को आँखों के रोग,बचाव,उपचार आदि की जानकारी दी गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें