यौन शोषण के बाद प्रेगनेंट हुई युवती,आरोपी ने जबरन कराया गर्भ... - CG Sandesh

यौन शोषण के बाद प्रेगनेंट हुई युवती,आरोपी ने जबरन कराया गर्भपात; पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद वो गर्भवती हो गई थी, लेकिन आरोपी ने उसे जबरदस्ती दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी करवा दिया।

पीड़िता ने 27 नवंबर को बलौदा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि 1 जून 2021 से ही आरोपी उत्तम सिंह नर्मदा (35 वर्ष) उसका यौन शोषण कर रहा था। पहली बार 1 जून को जब माता-पिता काम करने के लिए गए थे, तब वो घर में घुस आया था। आरोपी ने उसके साथ रेप किया और किसी को भी घटना की जानकारी नहीं देने की धमकी दी। जब डर के कारण पीड़िता ने घरवालों को ये बात नहीं बताई, तो आरोपी की हिम्मत और अधिक बढ़ गई।



इसके बाद आरोपी उत्तम सिंह हमेशा युवती के अकेले रहने पर घर में जाने लगा और उसका यौन शोषण करने लगा। पीड़िता ने बताया कि इस साल अक्टूबर में वो गर्भवती हो गई। जिसके बाद उसने आरोपी को शादी करने के लिए कहा। लेकिन आरोपी ने उसे झांसा दिया कि अबॉर्शन करवा लेने के बाद वो उससे शादी कर लेगा। जब पीड़िता ने अबॉर्शन से मना किया, तो आरोपी ने उसे 9 नवंबर को जबरदस्ती दवाई खिला दी, इससे युवती का गर्भपात हो गया।

गर्भ गिर जाने के बाद भी आरोपी ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया, तब जाकर पीड़िता ने 27 नवंबर को आरोपी के खिलाफ बलौदा थाने में केस दर्ज करवाया। पीड़ित युवती की रिपोर्ट पर आरोपी उत्तम सिंह नर्मदा (ग्राम रसौटा निवासी) को 28 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें