एक साथ बदले गए 3 थाना प्रभारी और एक चौकी प्रभारी, 41 पुलिसकर... - CG Sandesh

एक साथ बदले गए 3 थाना प्रभारी और एक चौकी प्रभारी, 41 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला

 बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बड़ी मात्रा में पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। ASP मोहित गर्ग ने बलरामपुर जिले में एक बड़ी पुलिस सर्जरी करते हुए ये आदेश जारी किया है। इस नए आदेश के अनुसार एक साथ 3 थाना प्रभारी और एक चौकी प्रभारी बदले गए हैं। वहीं 41 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि राजपुर, बसंतपुर, सनावल के 3 थाना प्रभारी बदले गए हैं।


बलरामपुर ASP मोहित गर्ग ने जिले में बड़ी पुलिस सर्जरी की है। इस दौरान उन्होंने नया आदेश जारी करते हुए 41 पुलिसकर्मियों समेत 3 थाना प्रभारी और एक चौकी प्रभारी का तबादला कफर दिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें