बसना : डॉ. सम्पत के सेवा कार्य को बदनाम करने ऑडियो वायरल, पी... - CG Sandesh

बसना : डॉ. सम्पत के सेवा कार्य को बदनाम करने ऑडियो वायरल, पीड़ित महिला ने बताई सच्चाई!

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बसना विधानसभा से तैयारियों में जुटे उम्मीदवार के लिए नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक व बीजेपी नेता डॉ. संपत अग्रवाल की जनसेवा को कांग्रेस कार्यकर्ता ढिंढोरा पीटना बता रहे हैं। वहीँ चुनाव में अपनी जीत पक्की करवाने के लिए प्रत्याशी तरह-तरह के अब हथकंडे अपनाने लगे हैं. चुनाव सरगर्मी तेज होते ही आरोप-प्रत्यारोप, ऑडियो विडियो वायरल होने का सिलसिला शुरू हो गया है.

बसना विधानसभा क्षेत्र में भी अब चुनाव के समीप आते ही नीलांचल सेवा समिति पर एक आरोप लगने का ऑडियो वायरल हो रहा है. जिसमे महिला एक व्यक्ति से बात करते हुए सुनाई दे रही है कि उसका इलाज नीलांचल सेवा समिति के कार्ड से नही, बल्कि अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से हो रहा है.

वहीं इस ऑडियो वायरल होने के साथ क्षेत्र में अब अफवाहों का बाज़ार भी गर्म हो चूका है. आरोप लगाया जा रहा है कि नीलांचल सेवा समिति के माध्यम से मरीज को रायपुर भेजे जाने के बाद आयुष्मान कार्ड से पूरी राशि निकाल दिया जाता है. जिसका उपयोग चुनावी फायदा उठाने के लिए किया जा रहा है.

आखिर मामले की सच्चाई क्या है ? क्या सच में मरीज को रायपुर भेजकर आयुष्मान कार्ड से राशि निकाली जा रही है या महज यह एक अफवाह है ? क्या आगामी समय में चुनावी लाभ उठाने हेतु नीलांचल सेवा समिति के सेवा कार्यों को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है ?

पड़ताल करने पर पता चला आये दिन नीलांचल सेवा समिति द्वारा क्षेत्र के कई लोगों को नि:शुल्क इलाज बेहतर उपचार हेतु रायपुर भेजा जाता है, जिससे प्रभावित होकर क्षेत्र में लोग नीलांचल सेवा समिति से जुड़ रहे हैं.

नीलांचल सेवा समिति क्षेत्र में कई आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था मुहैया करा रही है. इस समिति के माध्यम से कई लोगों को उन बिमारियों का इलाज नि:शुल्क मिल रहा है जो अब आयुष्मान कार्ड के तहत नहीं किया जाता है. जिसमे मोतियाबिंद अथवा बच्चादानी जैसे कई सर्जरी और बीमारियाँ है. नीलांचल सेवा समिति अधिक से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने का प्रयास भी कर रही है.

प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत कई बीमारी और सर्जरी नि:शुल्क की जाती है, लेकिन इन ईलाज में कई प्रकार के जाँच अत्याधुनिक मशीनों से होते हैं जो आयुष्मान योजना के अंतर्गत नहीं होते हैं. इसके लिए मरीजों को अलग से भुगतान करना होता है. जिसे डॉ. सम्पत अग्रवाल द्वारा राशि का भुगतान किया जाता है। आयुष्मान योजना के तहत प्रत्येक बिमारियों के ईलाज हेतु शासन द्वारा तय राशि निर्धारित की गई है. कोई भी अस्पताल उस बीमारी का तय राशि से अधिक राशि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से नही निकाल सकता. इसलिए आयुष्मान कार्ड से पूरी राशि निकालकर चुनावी फायदा उठाने की बात महज एक अफवाह है. नीलांचल सेवा समिति के द्वारा क्षेत्र के लोगों को नि:शुल्क एम्बुलेंस की भी सुविधा दी जा रही है, जिसके माध्यम से मरीजों को इलाज हेतु रायपुर भेजा जाता है. ज्ञात हो कि जब शासन की 108 एम्बुलेंस नहीं मिलती तब नीलांचल सेवा समिति की निःशुल्क एम्बुलेंस सुविधा क्षेत्र के लिए संजीवनी का काम करती है।

वहीं इस संबंध में जब वायरल ऑडियो की महिला से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वायरल ऑडियो काटकर भेजा गया है. उन्होंने बताया कि इसके उन्हें नीलांचल सेवा समिति के बारें में गलत जानकारी देकर उन्हें उकसाया गया. महिला ने बताया कि नीलांचल सेवा समिति के माध्यम से उनका इलाज अच्छे तरीके से किया गया है. जहाँ उनसे नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संपत अग्रवाल दो बार मिलने भी आये थे.


अन्य सम्बंधित खबरें