बसना : घर में शराब बिक्री करते एक व्यक्ति रंगे हाथ गिरफ्तार
बसना पुलिस को 28 नवम्बर को मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम पलसापाली निवासी मोतीलाल चौहान नामक एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से हाथ भट्टी महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है. मुखबिर के बताए अनुसार मोतीलाल चौहान के घर ग्राम पलसापाली जाकर दबिश दिया एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम मोतीलाल चौहान पिता तीजराम चौहान उम्र 50 वर्ष निवासी पलसापाली चौकी भंवरपुर थाना बसना का निवासी होना बताया.
जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन के अंदर भरी हुई करीब ढाई लीटर ढाई लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब जुमला 2500 ml कीमती 500 /- शराब को बरामद किया गया. आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें