महासमुंद : बिना संकेतक के खड़ी ट्रक से टकराया स्कूटी सवार, गंभीर चोट
महासमुंद थाना अंतर्गत मारूती कार शो रूम के पास बिना संकेतक के खड़ी ट्रक से टकराया स्कूटी सवार, लगी गम्भीर चोट जिसकी शिकायत पार्थी ने पुलिस से की है।
सीताराम सिन्हा ने पुलिस को बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है। 28 नवम्बर 2022 को रात्रि करीब 09/45 बजे उसका भतीजा उमेश कुमार सिन्हा उम्र 22 साल अपनी स्कूटी क्रमांक CG04HP 1772 में महासमुन्द से अपने गांव बेनीडीह जाने के लिये निकला था। करीब 10.00 बजे रात्री मारूती कार शोरूम के पास NH 353 रोड ग्राम बेलसोंडा के पास जैसे ही पहंचा कि अंधेरे में खतरनाक स्थिति में बिना इंडीकेटर एवं संकेत के एक ट्रक क्रमांक CG04JE0437 के चालक ने उपेक्षा पूर्वक आवागमन में बाधा उत्पन्न करते हुये खडा किया था। जिसके कारण पार्थी का भतीजा उमेश कुमार सिन्हा उक्त ट्रक से टकरा कर एक्सीडेन्ट हो गया। जिसके कारण उसके चेहरे एवं दाहिने पैर में काफी चोटे आयी है।
घटना की जानकारी उसे उसके बडे भाई ने फोन से बताया तथा राह चलते लोगों ने डायल 112 को सूचना देकर उसके भतीजा को जिला अस्पताल महासमुंद ईलाज के लिए भिजवाये जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च चिकित्सा के लिए जिला अस्पताल महासमुंद से मेकाहारा रायपुर रिफर करने पर उसने उसे एमएमआई अस्पताल रायपुर ले जाकर भर्ती किया है। रात्रि अधिक होने एवं भतीजा के देख रेख में समय लगने के कारण से रिपोर्ट करने में विलम्ब हुआ है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरूद्ध अपराध धारा 283-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।