शिकायत के बाद भी नहीं होती कोई कार्यवाही, रेत का हो रहा अवैध... - CG Sandesh

शिकायत के बाद भी नहीं होती कोई कार्यवाही, रेत का हो रहा अवैध कारोबार

महासमुन्द : महासमुन्द जिले से हो कर गुजरने वाली नदियों से लगातर रेत माफियाओं द्वारा अधिकारियों के साथ साठ गांठ कर अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों और पत्रकारों द्वारा खनिज विभाग को लगातार इसकी शिकायत की जा रहा है लेकिन खनिज विभाग घोर निद्रा में है। जिस वजह से रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हो रहे है।


हम आपको बता दें कि महासमुन्द जिले से प्रमुख नदियों में महानदी, जोंक नदी, लांत नदी, सुरंगी नदी गुजरती है और यहीं से रेत का अवैध उत्खनन जोरों से चल रहा है। अवैध उत्खनन से करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान सरकार को हो रहा है। वहीं रेत के अवैध उत्खनन से पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है। दूसरी ओर नदियों के अस्तित्व पर भी खतरा मंडराता नजर आ रहा है। लगातार रेत का अवैध खनन किए जाने के बाद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने से कई तरह सवाल खड़े हो गए हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें