सरायपाली : रूपये पैसो का दांव लगाकर जुआ खेलते 02 जुआरी गिरफ्तार
सरायपाली पुलिस को 29 नवम्बर को मुखबिर सूचना मिला कि महलपारा चौक के पास में चुड़ामणी महापात्र नाम का व्यक्ति द्वारा आम रोड पर लोगो को रूपये पैसो का लालच देकर विभिन्न अंको के सामने रूपये पैसो का दांव लिखकर अवैध रूप से सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा है पुलिस स्टाफ महलपारा चौक के पास गया मुखबीर द्वारा बताये गये व्यक्ति को अवैध सट्टा पट्टी लिखते गवाह के समक्ष रंगे हाथो पकडकर आरोपी चुड़ामणी महापात्र के कब्जे से एक कोरा कागज में विभिन्न अंको के सामने रूपये पैसो का दांव लिखा एक नग सट्टा पट्टी व दांव में लगे नगदी रकम 2080 रू0, लिखने का एक डाट पेन मौके पर जप्त कर गवाहों के सामने सीलबंद किया गया। आरोपी चुड़ामणी महापात्र पिता हेमसागर महापात्र उम्र 53 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 03 महलपारा सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद(छ.ग.) का कृत्य अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।
इसी तरह सरायपाली पुलिस को मुखबिर सूचना मिला कि महलपारा मिस्टी चुल्हा के पास में खिरोद साहू नाम का व्यक्ति द्वारा आम रोड पर लोगो को रूपये पैसो का लालच देकर विभिन्न अंको के सामने रूपये पैसो का दांव लिखकर अवैध रूप से सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर द्वारा बताये गये व्यक्ति को अवैध सट्टा पट्टी लिखते गवाह मनोज यादव व रामेश्वर सिन्हा के समक्ष रंगे हाथो पकडकर आरोपी खिरोद साहू के कब्जे से एक कोरा कागज में विभिन्न अंको के सामने रूपये पैसो का दांव लिखा एक नग सट्टा पट्टी व दांव में लगे नगदी रकम 2660 रू0, लिखने का एक डाट पेन मौके पर जप्त कर गवाहों के सामने सीलबंद किया गया। आरोपी खिरोद्र साहू पिता चैतराम साहू उम्र 48 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 15 महलपारा सरायपाली थाना सरायपाली का कृत्य अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।