महासमुंद : खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में किसान पंजीयन संशोधन त... - CG Sandesh

महासमुंद : खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में किसान पंजीयन संशोधन तिथि में वृद्धि

संशोधन लंबित आवेदन 5 दिसम्बर तक होंगे

महासमुंद : राज्य शासन के पास विभिन्न माध्यमों से मिली जानकारी अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में पंजीकृत किसानों में से कुछ किसानों के रकबा शून्य प्रदर्शित हो रहा है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं संरक्षण विभाग द्वारा ताजा आदेश में ऐसे शून्य रकबे वाले किसानों की सूची एनआईसी द्वारा समिति स्तर पर समिति के मॉड्यूल, मार्कफेड एचक्यू मॉड्यूल एवं तहसीलदार मॉड्यूल में प्रदर्शन करने की व्यवस्था की गई है।

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिले के कृषि उप पंजीयक, तहसीलदार और नोडल अधिकारी को पत्र जारी करते हुए शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए वे खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में किसान पंजीयन संशोधन हेतु लंबित आवेदनों का आगामी 5 दिसम्बर 2022 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए है। ताकि यदि किसान के धान का रकबा शून्य प्रदर्शित होगा तो उसे विलोपित करने की कार्यवाही राज्य स्तर से की जा सकेगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें