3 दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक - CG Sandesh

3 दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

बालोद। बालोद शहर के दल्ली चौक के पास मंगलवार देर रात भाटिया पेट्रोल पंप के सामने 3 दुकानों में आग लग गई। पेट्रोल पंप के ठीक सामने आग लगने के कारण वहां के कर्मचारियों में दहशत फैल गई।पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को आग लगने की सूचना दी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोग चाहकर भी उसे नहीं बुझा पा रहे थे। कुछ लोगों ने दुकानदारों को भी आग लगने की खबर दी। जब वे मौके पर पहुंचे, तो देखा कि भीषण आग तीनों दुकानों में लगी हुई है। इधर मौके पर पहुंची पुलिस( police) और फायर ब्रिगेड की टीम( team) ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।



सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही

आग कैसे लगी, फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों( CcTv) की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आग लगने की सही वजहों का पता चल सके। बस राहत की बात ये रही कि आग पेट्रोल पंप तक नहीं फैली, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें