बसना : घर में घुसकर पति-पत्नी की पिटाई, मामला दर्ज. - CG Sandesh

बसना : घर में घुसकर पति-पत्नी की पिटाई, मामला दर्ज.

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलखुंटा में दो व्यक्तियों ने एक घर में घुसकर पति-पत्नी की पिटाई कर दी. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

टीकम सिंह सिदार ने पुलिस को बताया कि 28 नवम्बर 2022 के रात्रि करीबन 07.30 बजे जब वह अपनी पत्नी अमरिका बाई के साथ घर में था तभी उसे जोर से दरवाजा खटखटाने की आवाज आई.

इसके बाद जब टीकम दरवाजा खोला गांव के उभयलाल निषाद व उसका भाई तरूण निषाद दोनो उसके घर मे घुसकर गाली गलौच किये हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे व जान से मारने की धमकी दिए. इस दौरान टीकम की पत्नी अमरिका बाई जब बीच बचाव करने आई तो उसे भी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया गया. जिससे उन्हें चोंट लगा है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी उभयलाल निषाद व  तरूण निषाद के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें