बसना : बकरी खरीदने आये युवक के बाइक की हुई चोरी, कलेक्टर के ... - CG Sandesh

बसना : बकरी खरीदने आये युवक के बाइक की हुई चोरी, कलेक्टर के आदेश का बना मजाक.

मवेशियों में फैल रहे लंपी स्किन डिजीज वायरस के चलते महासमुंद कलेक्टर द्वारा आदेश जारी कर मवेशी बाजार को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया था, लेकिन बसना थाना क्षेत्र में इस आदेश का मजाक बनकर रह गया.

मवेशी बाजार प्रतिबंधित होने के बावजूद ग्राम रसोड़ा के पास बकरी बाजार लगाया जा रहा था, जहाँ बकरी खरीदने गए एक युवक की मोटरसायकल चोरी हो गई. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

गोपीचंद डडसेना ने पुलिस को बताया कि वह 22 नवम्बर के सुबह करीबन 10.00 बजे बकरी खरीदने बकरी बाजार बसना अपने मोटरसायकल प्लेटीना क्रमांक CG 06 G 4676 मे गया था. जहाँ गाड़ी को रोड के किनारे खड़ा कर बाजार चला गया. इसके करीबन आधा घंटा बाद जब वह बकरी खरीददारी कर वापस आया तो देखा कि उसका मोटर सायकल वहां नही था, किसी अज्ञात चोर ने मोटर सायकल प्लेटीना क्रमांक CG 06 G 4676 कीमती करीबन 30000/- रूपये को चोरी कर ले जा चूका था.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

वहीं प्रतिबंध होने के बावजूद बकरी बाजार किसके द्वारा संचालित किया जा रहा था इसकी कोई जानकारी नहीं है, मंगलवार को सोशल मिडिया में यह चर्चा का विषय रहा कि बीजेपी नेता के निजी जमीन पर अवैध बकरी बाजार का संचालन किया जा रहा है. साथ ही नगर पंचायत बसना के सील और रशीद के साथ वसूली की जा रही है.


अन्य सम्बंधित खबरें