बसना : चालक की लापरवाही से दो लोगों की गई जान, सिंघनपुर के प... - CG Sandesh

बसना : चालक की लापरवाही से दो लोगों की गई जान, सिंघनपुर के पास हुआ था हादसा

बसना थाना क्षेत्र में ग्राम सिंघनपुर के पास एक कार चालक की लापरवाही से दो लोगों की जान चली गई, इस दुर्घटना में सिर में चोट लगने की वजह से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर तथा दुसरे की अस्पताल में उपचार के दौरान घटना के तीन दिन बाद हो गई.

पुलिस ने बताया कि रोशन निषाद पिता परीधित निषाद उम्र 16 साल निवासी सिंघनपुर को 7 नवम्बर सुबह करीब 6 बजे बोहारपार चौक से पहले कार क्रमांक सीजी 07 ए.व्ही. 0251 के चालक द्वारा बसना तरफ से सरायपाली की ओर जाते समय कार को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर रोशन निषाद एवं देवलाल सेन को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे दोनों व्यक्ति के सिर बदन में गंभीर चोट लगने से 7 नवंबर 2022 को रोशन निषाद तथा देवलाल सेन का रायपुर में उपचार दौरान 10 नवम्बर 2022 को मौत हो गया.

मामले में पुलिस ने आरोपी कार क्रमांक सीजी 07 ए.व्ही. 0251 के चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279, 337, 304 (ए) भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें