बसना : चौकी पुलिस भंवरपुर ने महिला से जप्त की 10 लीटर महुआ शराब.
चौकी पुलिस भंवरपुर ने 30 नवम्बर को ग्राम बड़ेसाजापाली से करीब 10 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जमुना बाई भारद्वाज नामक महिला के घर पर जाकर दबिश दी गई. जहाँ जमुना बाई पति मोतीराम भारद्वाज उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम बड़ेसाजापाली महुआ शराब रखना कबूल की, जहाँ तलाशी लेने पर जमुना बाई के रूम में रखे महुआ शराब 10 लीटर कीमती 2000 /- रूपये को बरामद किया तथा आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से महिला को गिरफ्तार किया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें