खल्लारी : 33 लीटर अवैध शराब के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेंद्र सिंह छवई (IPS) के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे के निर्देशानुसार एवं जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पु.) के निर्देशन में महासमुन्द जिले प्रत्येक थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री करने वाले के उपर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया था, जिसके तहत समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों के द्वारा अपने अपने क्षेत्र मे लगातार गस्त पेट्रोलिग कर मुखबिरो को सजग कर अवैध शराब निर्माण, मादक पदार्थ परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
1 दिसंबर को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम मुड़ियाडिह के पुलिया के नीचे में एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री करने हेतु रखा है. सूचना मिलने पर थाना खल्लारी स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया.
आरोपी से एक सफेद रंग कि कार्टून में 42 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की प्रत्येक में 180ml , जुमला 7560ml कीमती 5040 रुपया, 3 नग खाकी कलर की कार्टून/बैग में 48–48 नग देसी प्लेन शराब, 144 नग पौवा प्रत्येक में 180ml, जुमला 25920ml कीमती 11,520 रुपया कुल जुमला 186 गोवा/देशी प्लेन शराब 33480ml कीमती 16560 रूपये जप्त किया गया.
आरोपी के नाम पता पूछने पर अपना नाम विनोद कुमार सोनी पिता चंद्रशेखर सोनी उम्र 38 वर्ष निवासी सरगांव थाना सरगांव जिला मुंगेली के विरुद्ध थाना खल्लारी में अपराध क्रमांक 188/22 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत् गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवई (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनुविभागीय अधिकारी (पु.) महासमुंद मंजूलता बाज के निर्देशन मे थाना खल्लारी प्रभारी उमाकांत तिवारी, प्रधान आरक्षक सतीश पांडे ,पवन कुमार सिन्हा, आर.कुलेश्वर साहू, गोविन्द बहेरा महिला आरक्षक कविता यादव का विशेष योगदान रहा।