महासमुन्द : कलेक्टर ने फसल बीमा योजना के प्रचार.रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया’
महासमुंद : कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज यहाँ कलेक्ट्रेट परिसर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत उद्यानिकी फसल लेने वाले किसानों को रबी मौसम आधारित फसल बीमा का अधिक से अधिक लाभ दिलाने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ के माध्यम से जिले के सभी विकासखंड के गांवों में किसानों को योजना के बारे में बताएगा। ताकि वे रबी मौसम उगाए जाने वाले अधिसूचित 6 फसलों का बीमा कराकर विपरीत स्थिति में नुकसान होने पर लाभ ले सके। यह रथ 1 दिसम्बर से 7 दिसम्बर ( एक सप्ताह) तक किसानों को बीमा हेतु जागरूक करेगा। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने कहा कि 01 से 07 दिसंबर 2022 तक फसल बीमा रथ अधिसूचित ग्रामों में जाकर कृषि विभाग के संबंधित अधिकारी एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधि प्रचार- प्रसार करेंगे। जिससे की अधिसूचित ग्रामों के अधिक से अधिक कृषक फसल बीमा आवरण में शामिल होकर फसल बीमा का लाभ ले सकें।
उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने बताया कि किसानों को विपरीत मौसम जैसे कम तापमान अधिक तापमान, बीमारी अनुकूल मौसम कीट व्याधियों का प्रकोप कम या अधिक वर्षा ओलावृष्टि आदि से फसलों को होने वाले नुकसान से बचाने पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा रबी मौसम 2022-23 लागू की गई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत् जिले में रबी वर्ष 2022-23 में महासमुंद जिले मे गेहूं सिंचित फसल को अधिसूचित किया गया है। जिसका बीमा 15 दिसंबर 2022 तक अपने नजदीकी राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा/ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक/ ज़िला सहकारी बैंक/प्राथमिक सहकारी समितियों/लोक सेवा केन्द्र से किया जा सकता है। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत महासमुंद जिले के अधिसूचित ग्रामों में दिनांक 01 दिसंबर से 07 दिसंबर 2022 तक फसल बीमा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री दुर्गेश कुमार वर्मा, ऋतु हेमनानी, सहायक संचालक कृषि अमित कुमार मोहंती सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बीमा कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
उप संचालक कश्यप ने बताया कि अधिसूचित ग्रामों के कृषक बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत प्रीमियम राशि अर्थात प्रति हेक्टर 450.00 रूपये जमाकर संबंधित वित्तीय संस्थाओं से बीमा पोर्टल के माध्यम से फसल बीमा करा सकते है। फसल बीमा से संबंधित अधिकारी जानकारी एवं समस्याओं के समाधान हेतु महासमुंद जिले के समस्त विकासखंडो के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं बीमा कंपनी द्वारा नियुक्त प्रतिनिधियों के मोबाईल नंबर पर संपर्क कर सकते है, जो कि निम्नानुसार है। महासमुंद सीमा करचाम 8319655118, युधिष्ठिर नायक 8839864010, पिथौरा में डी.पी. पटेल 8889166853, देवेन्द्र यादव 7773804705, बसना ब्लॉक में पी. एन. सामल 9425529174, अनिल प्रधान 9340843336, सरायपाली विकासखंड में डी.के. सेठ 9755998147, सूर्यकांत नायक 8770895117 से संपर्क किया जा सकता है।