भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी एवं उनकी टीम को पुलिस प्रसाशन ने घण्टों बैठाया, क्या छत्तीसगढ़ कार्यकर्ताओं के प्रचार से बौखला गई है नवीन सरकार
पदमपुर विधानसभा उपचुनाव में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित के पक्ष में किये जा रहे ताबतोड़ चुनाव प्रचार से बीजेडी और वहां का प्रशासन बौखला कर छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं को अपने निजी समाचार चैनलों के माध्यम से गुंडा-बदमाश मवाली बता कर साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है ।
उल्लेखनीय है कि महासमुंद जिले के कई मंडल
ओडिशा
सीमा से लगे हुए हैं जिसके चलते महासमुंद जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकमारी चौधरी एवं महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू और विभिन्न मण्डलों के पदाधिकारि व कार्यकर्ता अपने चहेते उम्मीदवार प्रदीप पुरोहित के पक्ष में प्रचार करने स्वस्फूर्त जूटे हुए हैं । जिन पर नवीन पटनायक के इशारे पर वहां के प्रशाषन इन कार्यकर्ताओं एवं उनके वाहनों पर विशेष नजर रख कर आनावश्यक रूप से सीमा पर तैनात पुलिस प्रशासन के द्वारा गुंडा-गर्दी एवं वोटरों को पैसा वितरण करने का आरोप लगाते हुए परेशान किया जा रहा है।
आज महासमुंद भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, जिलाउपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी और उनकी टीम कोअस्थायी चौकी पर घण्टों बिठा दिया गया जिससे यह साबित होता है कि स्थानीय प्रशासन किस तरह से शासन के इशारों पर कार्य कर रही है बेवजह कार्यकर्ताओं को रोक कर परेशान किया जा रहा है ।
आज प्रचार पर निकले जिलाध्यक्ष रूपकमारी चौधरी एवं जिलाउपाध्यक्ष जीतेन्द्र त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी, मण्डल अध्यक्ष माधव साव भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू, मंडल महामंत्री बसना जन्मजय साव, अनुसूचित जनजातीय मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरहरी पोर्ते, पिछड़ावर्ग मोर्चा जिला शोसल मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव को अस्थायी पुलिस चौकी में घण्टों बिठा दिया गया।