चुन्नीलाल और रूपकुमारी का चुनाव प्रचार बीजेडी को पड़ रहा भारी... - CG Sandesh

चुन्नीलाल और रूपकुमारी का चुनाव प्रचार बीजेडी को पड़ रहा भारी ! कंटेनर से पैसे और गुंडे भेजने का लग रहा आरोप, निर्वाचन आयोग में शिकायत.

पदमपुर में होने वाले उपचुनाव को लेकर ओड़िशा के स्थानीय समाचार में महासमुंद जिले के स्थानीय नेता सुर्ख़ियों में हैं. जिसमें महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू व बसना की पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी भाजपा के पक्ष में प्रचार करती नज़र आ रही है.

स्थानीय मिडिया द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि बीजेपी अपने हार के डर से पदमपुर चुनाव जीतने के लिए अब जान की बाजी लगा रही है. स्थानीय मिडिया द्वारा बताया जा रहा है कि बीजेपी को छत्तीसगढ़ के गुंडों पर भरोषा है, जहाँ से पैसे और गुंडे लाकर बीजेपी आतंक फैला रही है. छत्तीसगढ़ के स्थानीय नेताओं पर मतदाताओं को पैसे देकर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया जा रहा है.

झारबंद ब्लॉक के कई गाँव में छत्तीसगढ़ के नेता गाड़ियों में धुल उड़ाते घुम रहे हैं जिसमे सांसद चुन्नीलाल साहू और पूर्व बसना विधायक रूपकुमारी चौधरी और संपत अग्रवाल का क्षेत्र में डेरा डालकर बैठना बताया जा रहा है.

आरोप है कि छत्तीसगढ़ के जगदलपुर मार्ग से पदमपुर तक कंटेनर में गुंडे और पैसे भेजवाए जा रहे हैं. जिससे बीजेपी आतंक और गुंडागर्दी फैलाने का काम कर रही है. वहीं बीजेडी ने निर्वाचन आयोग सीईओ को पेन ड्राइव में बीजेपी के गुंडागर्दी के सबूत दिए हैं और उन्हें रोकने की मांग की.

इसके बाद कल प्रचार में गए महासमुंद भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक बसना रूपकुमारी चौधरी,  जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी और उनकी टीम को अस्थायी चौकी पर पुलिस ने घण्टों बैठा दिया.

बीजेपी ने बताया कि नवीन पटनायक के इशारे पर वहां के प्रशासन द्वारा उनके वाहनों पर विशेष नजर रख कर आनावश्यक रूप से सीमा पर तैनात पुलिस प्रशासन के द्वारा गुंडा-गर्दी एवं वोटरों को पैसा वितरण करने का आरोप लगाते हुए परेशान किया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ और ओड़िशा के सीमांत क्षेत्रों की संस्कृति, बोलचाल, भाषाएँ आपस में मेल खाती है. पदमपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश लोग व्यवसायिक दृष्टिकोण से भी सरायपाली और बसना आते हैं. जिसके चलते क्षेत्र में लोकप्रियता होने से यहाँ के स्थानीय नेता वहां भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं. जिसका फायदा शायद बीजेपी को मिल सकता है, इसलिए इस तरह के आरोप लगाकर बीजेडी वहां बीजेपी को चुनाव प्रचार से रोकना चाहती है. अब देखना होगा कि क्या सांसद चुन्नीलाल साहू और भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी वहां चुनाव प्रचार कर बीजेपी को जीत दिला पाएंगे.

आपको बता दें कि इसी सीमावर्ती क्षेत्र से ओड़िशा से पुरे देशभर में अवैध रूप से गांजा की तस्करी की जा रही है, जिसे रोकने में स्थानीय पुलिस और प्रशासन पूरी तरह नाकाम है. ओडिशा से गांजा देश के 17 से अधिक राज्यों में पहुंचता है. जिसमे से पदमपुर मार्ग भी एक मुख्य मार्ग हैं. जहाँ तस्करों को शासन-प्रशासन की मिलीभगत से सीमापार करवाया जाता है.


अन्य सम्बंधित खबरें