बसना : 20 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार  - CG Sandesh

बसना : 20 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01/12/2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि वार्ड नं0 01 इंदिरा कालोनी बसना शान्ता बाई मधुकर नामक महिला अपने घर मे अवैध रूप से हाथ भठ्ठी महुआ शराब बिक्री वास्ते रखी है कि सूचना तस्दीक वास्ते हमराह स्टाफ एवं गवाहों को साथ लेकर मुखबिर के बताये अनुसार वार्ड नं0 01 इंदिरा कालोनी बसना संदेही शान्ता बाई के घर के सामने पहुंचकर तलब कर नाम पता पूछने पर अपना नाम श्रीमती शान्ता मधुकर पति श्यामप्यारा मधुकर उम्र 36 साल निवासी वार्ड नं0 01 इंदिरा कालोनी बसना थाना बसना बतायी जिसे शराब रखने के संबंध मे पूछताछ किये जो अवैध शराब रखना कबुल की व 04 नग 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी करीबन 20 लीटर देशी हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 4000/- रूपये को अपने घर से निकालकर पेश की । उपरोक्त् महुआ शराब को समक्ष गवाहों के आरोपीया के कब्जे से जप्त कर आरोपीया का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना सबूत पाये जाने से गिरप्तार कर आरोपीया को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह छवई के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक अकाश राव गिरपुन्जे एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेश केशरी के निर्देशन में थाना प्रभारी विनोद कुमार नेताम, प्र0आर0 चंचल बंसवार एवं स्टाफ द्वारा की गयी ।


अन्य सम्बंधित खबरें