संदिग्ध हालात में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका - CG Sandesh

संदिग्ध हालात में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला है। भखारा के एचपी गैस के पीछे एक खेत में लाश देखकर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।

महिला की शिनाख्त भखारा के भाटापारा की रहने वाली कुमारी बाई के रूप में हुई है। उसके गांव से भखारा एचपी गैस एजेंसी करीब 7 किलोमीटर दूर है। महिला बांस से बने सामान बेचने का काम करती थी। पुलिस ने शव की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया। महिला के शव के पास से कीटनाशक की बोतल मिली है। इसकी जांच भी की जा रही है।


पुलिस के अनुसार महिला के गले में गठान से भरा गमछा भी पाया गया है, जिससे उसकी मौत संदिग्ध लग रही है। शव को फिलहाल पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजहों का पता चल सकेगा और उसी आधार पर जांच आगे बढ़ेगी। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें