बसना : विद्युत मीटर निरीक्षण पर गये कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी
बसना क्षेत्र के ग्राम बरेकेल में अवैध बिजली मीटर कनेक्शन को मना करने व पंचनामा करने के नाम पर कनिष्ट यंत्री के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पार्थी ने अपनी शिकायत पुलिस से की है.
पार्थी दुलेश्वर कुमार दिवान ने पुलिस को बताया कि कनिष्ट यंत्री के पद पर विधुत वितरण केन्द्र पिरदा में पदस्थ है । 30 नवम्बर 2022 को वह अपने कर्मचारियों के साथ विधुत कार्य पर बरेकेल में लगभग 6.15 बजे महादेव पारेश्वर के घर विधुत कनेक्शन देखने रूका. जहां महादेव पारेश्वर द्वारा मिटर को बाई पास कर विधुत चोरी किया जा रहा था.
जिसके संबंध में पंचनामा बनाया और उन्हें विधुत चोरी के बारे में बताया. तब महादेव पारेश्वर द्वारा आक्रेाशित होकर पार्थी दुलेश्वर कुमार दिवान को माँ बहन की गाली गाली दिया तथा उस पर हाथ उठाया, उसके सिर को मारा, उसके हाथ मे चोट पहुचांया तुझे जान से मार दुंगा तेरा लाश गिरा दुंगा कहकर बोला और दुलेश्वर कुमार दिवान का कालर पकडा. तब पार्थी के कर्मचारी पार्थी को उससे अलग किये फिर भी वह बार बार गाली दे रहा था और जान से मार दुंगा तुम्हारा लाश गिरा दुंगा बोल रहा था.
महादेव पारेश्वर के द्वारा जान से मारने धमकी देने के कारण उसे डर है कि उसके द्वारा उसके साथ कोई अनहोनी कर दे गाली गलौच मारपीट एवं जाने से मारने की धमकी देने के समय उसके कर्मचारी उपस्थित थे जो इस समय घटना को देखे सुने है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 186-IPC, 294-IPC, 332-IPC, 353-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।