महासमुन्द : खेत में हादसा, हार्वेस्टर में फंसा मजदूर का हाथ
पिटियाझर में हार्वेस्टर चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एंव लापरवाही पूर्वक चलाकर मजदूर को ठोकर दी, जिससे हाथ हार्वेस्टर में फंस गया और व्यक्ति को चोंटे लगी है. पुलिस ने हार्वेस्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है.
पिटियाझर का जितेन्द्र साहू ने पुलिस को बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है । उसकी कृषि भूमि ग्राम पिटियाझर में स्थित है । घटना 29 नवम्बर की है ।
जहा उसके खेत में संतू सांवरा पिता बड़कू सांवरा निवासी ग्राम लभरा महासमुन्द, थाना, तहसील व जिला महासमुन्द मजदूरी करने आया था । पार्थी के खेत में हार्वेस्टर क्र. सी. जी. 06- जी जी / 1705 का चालक धान कटाई का कार्य कर रहा था । शाम लगभग 4.00 बजे संतू सांवरा उसके खेत में धान कटाई के काम में मजदूरी कर रहा था.
तभी हार्वेस्टर क्र. सी. जी. 06- जी जी/1705 का चालक हार्वेस्टर को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर संतू सांवरा को ठोकर मार दिया, जिससे संतू सांवरा का दाया हाथ हार्वेस्टर के सामने फंस गया । दुर्घटना के कारण संतू सांवरा के दांये हाथ की कलाई के आगे कट गया । जिसे पार्थी उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल महासमुन्द ले गया था. जहां उसकी प्रारंभिक उपचार की गई । उसके बाद संतू सावरा को समुचित ईलाज के लिए जैन नर्सिंग होम महासमुन्द में भर्ती कराया है, जहां उसका ईलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने हार्वेस्टर चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।