तुमगाँव : प्लेट पटकने की बात को लेकर ढाबा संचालक को पीटा
तुमगाँव थाना अंतर्गत शान ए पंजाब ढाबा में प्लेट पटकने की बात को लेकर ढाबा संचालक की पिटाई कर दी है, जिसपर पार्थी ने मामला दर्ज करवाया है.
अमरपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह शान ए पंजाब ढाबा कांपा थाना तुमगांव जिला महासमुन्द (छ.ग.) का रहने वाला है। शान ए पंजाब ढाबा का संचालन करता है। 30 नवम्बर के रात्रि करीबन 09.30 बजे उसके ढाबा का नौकर राहूल बंजारे पिता राधेलाल बंजारे साकिन रीवा लखौली थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर हाल शान ए पंजाब ढाबा कांपा थाना तुमगांव द्वारा ढाबा के दो प्लेट को आवाज के साथ पटक रहा था. अमरपाल सिंह के द्वारा मना करने पर तू कौन होता है कहते हुए ढाबा के अंदर और बाहर गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया एवं सब्जी काटने का चाकू उठाकर जान से मारने की धमकी दिया। घटना को रवि, राजेश देखे सुने व बीच बचाव किये हैं।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।