तुमगांव : दो पक्षों में जमकर हाथ मुक्का डंडे से हुई मारपीट, ... - CG Sandesh

तुमगांव : दो पक्षों में जमकर हाथ मुक्का डंडे से हुई मारपीट, काउन्टर मामला दर्ज.

तुमगांव थाना अंतर्गत वार्ड नं 12 में दो पक्षों में जमकर हाथ मुक्का डंडे से मारपीट हुई है. दोनों पक्षों की ओर से तुमगांव पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है।
रतन लाल मन्नाडे ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं12 तुमगांव में रहता है. मजदूरी काम करता है कि 01 दिसम्बर 2022 के शाम करीबन 06.40 बजे वह अपने घर में खाना खा रहा था.उसी समय विरेन्द्र पुरैना एवं जितेन्द्र पुरैना दोनों में हाथ में डण्डा लेकर गंदी गंदी मां बहन की गाली गुप्तार करते हुए रतन लाल मन्नाडे घर के पास आये तब वह घर से बाहर निकला और उन लोगों को गाली गलौच करने से मना किया. तब ये लोग तेरा बाप कहां है उसको बुलाओ बोलने पर वह पापा छगन मन्नाडे को फोन कर बुलाया। पापा के आते ही विरेन्द्र ,जितेन्द्र दोनों एक राय होकर गंदी गंदी गाली गलौच कर डण्डा से पापा को मारने लगे. रतन लाल मन्नाडे बीच बचाव करने आया तो उसे भी डण्डा से मारपीट किये व जाते जाते जान से मारने की धमकी दिये । मारपीट करने से उसके पापा के सिर में व उसके बांए हाथ के अंगुली में चोट लगा है। घटना को उसकी दादी बहरीन व उसकी पत्नि सुनीता देखे सुने हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


दूसरे पक्ष के विरेन्द्र कुमार पुरैना ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं12 तुमगांव में रहता है. स्नाकोत्तर तक पढाई किया है. 01 दिसम्बर 2022 को वह और उसका बडा भाई विनोद धान बेचने भोरिंग सोसायटी गये थे. धान बेचकर दोनों भाई वापस आये, उसका बडा भाई विनोद कुमार उसे बाजार चौक वाले उसके घर में छोडा कुछ देर बाद फोनकर बताया कि छगन मन्नाडे घर के बाडी तरफ था.जो विरेन्द्र कुमार पुरैना के बडे भाई को देखकर भाग गया। तब वह अपने चाचा जितेन्द्र पुरैना को उसके घर बताने गया, चाचा को बताने के बाद वह और चाचा समझाने के लिए छगन मन्नाडे के घर गये, उस समय छगन मन्नाडे घर पर नहीं था। तब विरेन्द्र कुमार पुरैना और उसका चाचा छगन के बेटे रतन मन्नाडे को बोले कि तुम्हारे पिताजी को बुलाओ कुछ देर के बाद करीबन 06.40 बजे छगन मन्नाडे आया. तब पार्थी छगन को बोला कि तुम मेरे भाई के घर क्यों गये थे. तब छगन तुम मेरे घर में आकर समझाने वाले कौन होते हो कहकर गंदी गंदी मां बहन की गाली गुप्तार कर हाथ थप्पड एवं डण्डा से छगन मन्नाडे , रतन मन्नाडे, दिलीप मन्नाडे, रंजीत मन्नाडे के द्वारा पार्थी व उसके चाचा जितेन्द्र को मारपीट किये । मारपीट करने से उसके सिर में, बांये हाथ के अंगूठा, जांघ एवं उसके चाचा के सिर में चोट लगा है। मारपीट करने से अपने जान बचाने के लिए भागने लगे तो सभी एक राय होकर जान से मारने की धमकी दिये हैं। घटना को मोहल्ले के भोलाराम , कार्तिकराम कोसले देखे सुने हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें