वंदे भारत एक्सप्रेस हुई पांचवी बार दुर्घटनाग्रस्त - CG Sandesh

वंदे भारत एक्सप्रेस हुई पांचवी बार दुर्घटनाग्रस्त

गुजरात। भारतीय रेलवे ने एक नए युग की शुरुआत करते हुए पुरानी ट्रेनों को छोड़ वंदे एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की है लेकिन जब से इस ट्रेन ने पटरियों पर दौड़ना शुरु किया है तब से इस ट्रेन का नाता विवादों से जुड़ गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लॉन्चिंग के बाद से अब तक 4 बार दुर्घटनाग्रस्त हो चुकि है। वहीँ अब ट्रेन आज शुक्रवार को एक बार फिर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।



ताजा हादसा गुजरात के वलसाड में हुआ है जहां ये ट्रेन ट्रैक पर गाय से टकरा गई। इससे पहले सवा महीने में ही वंदे भारत ट्रेनों से चार हादसे हो चुके हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस की कल की टक्कर गुजरात में उदवाडा और वापी स्टेशनों के बीच हुई। शाम में 06.23 बजे यह टक्कर हुई। इस वजह से ट्रेन के फ्रंट पैनल को मामूली नुकसान भी पहुंचा।

पश्चिम रेलवे का कहना है उदवाड़ा और वापी स्टेशनों के बीच क्रॉसिंग गेट नंबर 87 के पास हुई इस दुर्घटना में किसी यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। दुर्घटनास्थल पर ट्रेन महज दो मिनट ठहरने के बाद फिर रवाना हो गई।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें