बसना : विपरीत दिशा से आ रही मोटरसायकल की ठोकर से पति की मौत,... - CG Sandesh

बसना : विपरीत दिशा से आ रही मोटरसायकल की ठोकर से पति की मौत, पत्नी और बच्चे चोटिल.

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरपाली निवासी कौशल बरीहा की मौत विपरीत दिशा से आ रही तेज मोटरसायकल के ठोकर मारने से हो गई. 13 नवंबर को जब कौशल बरीहा अपने पत्नी एवं बच्चे को लेकर सरायपाली जा रहा था उसी दौरान उसके साथ यह हादसा हो गया. जिसमे उसकी मौत हो गई और उसके पत्नी और बच्चे को चोट आई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 नवंबर को कौशल बरीहा अपने गांव ठाकुरपाली से पत्नी एवं बच्चे के साथ मोटर सायकल सीडी डिलक्स क्रं 0 CG 04 CZ 9906  में ग्राम गिरला सरायपाली जा रहा था. इसी दौरान उनकी करीब 12:40 बजे गढफुलझर से तोषगांव रोड ग्राम लमकेनी के पास विपरीत दिशा से आ रही वाहन मोटरसायकल बजाज डिस्कवर CG06GC5629 से टक्कर हो गई.

बताया गया कि उक्त मोटरसायकल का चालक अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर कौशल बरीहा के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे कौशल बरीहा को गंभीर चोंटे आई जिससे उसकी मृत्यु हो गयी व उसकी पत्नी दुलना वती बरीहा को भी चोंटे आई.

मामले में पुलिस ने  बजाज डिस्कवर CG06GC5629 का चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279, 337,304 (ए) भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें