महासमुंद : स्कूटी से सहेली के पास जा रही युवती को मोटर सायकल... - CG Sandesh

महासमुंद : स्कूटी से सहेली के पास जा रही युवती को मोटर सायकल चालक ने पीछे से मारी ठोकर.

महासमुंद थाना क्षेत्र में एक स्कूल के पास अपने सहेली के पास जा रही एक युवती को मोटर सायकल चालक ने पीछे से ठोकर मार दी. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

बागबाहरा निवासी कनिष्का चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि वह महासमुन्द में किराये के मकान में रहकर पीएससी की तैयारी कर रही है. जहाँ शाम करीब 06.00 बजे अपने स्कूटी क्र0 CG 04 LC 3207 से अपने सहेली के पास जा रही थी. तभी छत्तीसगढ स्कूल के पास बागबाहरा की ओर से मोटर सायकल क्र0 CG 04 HU 5776 का चालक अपने मोटर सायकल को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से कनिष्का की स्कूटी को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे कनिष्का की स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई. और उसे चोट लगी है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोटर साकयल क्र0 CG 04 HU 5776 के चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें