लापता शख्स की इस हालत में मिली लाश , जांच में जुटी पुलिस - CG Sandesh

लापता शख्स की इस हालत में मिली लाश , जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम देवरहा में एक नर्सरी से सड़ी-गली हालत में लाश मिली है। मृतक की शिनाख्ती हो गई है वह 28 नवंबर से लापता था। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

सिटी कोतवाली थाना को शुक्रवार देर शाम ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि देवराहा ग्राम की नर्सरी में एक व्यक्ति की लाश सड़ी-गली हालत में पड़ी हुई है। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त ग्रामीण नहीं कर पा रहे थे। लाश की जांच करने पर उसकी पैंट की जेब से आधार कार्ड मिला। जिस पर दरस राम सूर्यवंशी (45 वर्ष), निवासी कैलाश नगर पिसोद लिखा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजहों का खुलासा हो सकेगा।


पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने कहा कि दरस राम को शराब पीने की लत थी और 28 नवंबर को भी वो शराब के नशे में ही घर से निकला था। वो अक्सर बिना बताए घर से चला जाता था, इसलिए पुलिस के पास गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं लिखवाई गई थी कि कुछ दिनों बाद हर बार की तरह फिर से वो वापस आ जाएगा। मृतक दरस राम सूर्यवंशी कबाड़ी का काम करता था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें