सरायपाली : शौचालय को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, दोनों ने ... - CG Sandesh

सरायपाली : शौचालय को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, दोनों ने दर्ज करायी FIR

सरायपाली थाना के बलौदा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसडोल में शौचालय को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसपर काउंटर मामला दर्ज करवाया गया है.

सुरेश मेहेर ने पुलिस को बताया कि 2 दिसम्बर को सुबह लगभग 9 बजे घर के बाड़ी में बना लेट्रिंग रूम एवं जमीन विवाद को लेकर गांव का थबीर मेहेर पिता सारथी मेहेर, अन्तरयामी पिता रति मेहेर, जयलाल पिता हरि मेहेर के द्वारा उसे तथा उसकी पत्नी सुषमा को को गंदी-गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये लाठी व छड़ से मारपीट किया गया. जिससे दोनों को चोट आई.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी थबीर मेहेर, अन्तरयामी मेहेर और जयलाल मेहेर के विरुद्ध धारा 294,323,506,34 IPC, का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

जबकि थबीर मेहेर ने पुलिस को बताया कि उसके भाई सुरेश मेहेर पिता सारथी मेहेर एवं भाभी सुषमा मेहेर द्वारा बाड़ी में बना सार्वजनिक लेट्रिंग के संबंध में उसे तथा उसकी मां को लेट्रिंग रूम मे जाने से मना कर गंदी-गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर धक्का मुक्की कर शौचालय पर कब्जा कर लिया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुरेश मेहेर और सुषमा मेहेर के विरुद्ध धारा 294,506,34 IPC का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें