सरायपाली : सड़क क्रांस करते समय ट्रक के चपेट में आने से महिला... - CG Sandesh

सरायपाली : सड़क क्रांस करते समय ट्रक के चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत.

सरायपाली क्षेत्र के बाजार पडाव बिछिया के पास सड़क क्रांस करते समय ट्रक के चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई है. जिसपर ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.
पार्थी टोपलाल पटेल ने पुलिस को बताया कि वह वह ग्राम बिछिया में रहता है. 03 दिसम्बर 2022 के शाम को उसकी दादी पुरानमोती पटेल उम्र 62 वर्ष जो कि मंदिर से पुजा कर शाम 18:20 बजे घर वापस आ रही थी. मेन रोड बाजार पडाव बिछिया के पास रोड क्रांस करते समय सरसींवा की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक CG 04 NY 3900 का चालक अपने वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये पार्थी की दादी को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया।

एक्सीडेंट होने से दादी की सिर कुचल गई और घटनास्थल पर ही मौत हो गया। घटना को मधुसुदन पटेल व चन्र्ाशेखर पटेल व आसपास उपस्थित अन्य लोगो ने देखे व ट्रक को पीछा कर रोककर चालक का नाम पता पुछे जिन्होने ने अपना नाम शिवेन्द्र कुमार गुप्ता पिता राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता उम्र 35 साल निवासी सरखानिहा बेलहा सीधी मध्यप्रदेश का रहने वाला बताया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरूद्ध अपराध धारा 304-A-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें