सरकारी गोदाम से पांच हजार बोरी खाद गायब - CG Sandesh

सरकारी गोदाम से पांच हजार बोरी खाद गायब

बलरामपुर : बलरामपुर जिले में सरकारी गोदाम से पांच हजार बोरी डीएपी खाद गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में सहायक भंडार नायक सहित दो अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।


उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएफ) के जिला प्रबंधक मानिक सिंह ने रविवार को बताया कि कुछ शिकायतें मिलने के बाद गोदाम का निरीक्षण किया गया तो गोदाम में सामान्य डीएपी खाद की 2624 बोरी , सिंगल सुपर फास्फेट की 400 बोरी , प्री पोजिशनिंग उर्वरक की 1638 बोरी एवं प्री पोजिशनिंग खाद की 353 बोरी समेत कुल 5015 बोरी खाद गायब मिली। इस उर्वरक की कुल मूल कीमत करीब 61 लाख रुपये है।

उन्होंने बताया कि उर्वरकों की इस हेराफेरी की जानकारी जिलाधिकारी सहित विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई।

उनके मुताबिक, इस पर कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी द्वारा सहायक भंडार नायक वीरेंद्र प्रसाद कठेरिया और सहायक गोदाम प्रभारी मनोज कुमार वर्मा के खिलाफ सरकारी धन का के गबन और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें