प्रेग्नेंट युवती की झाड़ियों में मिली लाश - CG Sandesh

प्रेग्नेंट युवती की झाड़ियों में मिली लाश

कोरबा। महाराष्ट्र पुलिस युवती के कत्ल के मामले में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की खाक थान रही है। 29 नवंबर को युवती की लाश महाराष्ट्र के अहमदनगर में मिली थी। युवती ने जींस और कुर्ती पहन रखा था। युवती को पत्थर से कुचलकर मारा गया था। मामला अहमदनगर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जब अहमदनगर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की, तो वहां पर एक डायरी पड़ी हुई मिली। डायरी में कोरबा की CSEB चौकी बुधवारी का जिक्र है, साथ ही उसमें किसी पवन कुमार पटेल, पवन मिश्रा, ज्ञानेंद्र और रूबी बेन का नाम लिखा हुआ है। इसी डायरी के आधार पर अहमदनगर पुलिस कोरबा पहुंची हुई है। शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि युवती 3 महीने की गर्भवती थी। उसकी उम्र 30 से 32 साल की है।



कोरबा पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम डायरी में लिखे नाम वाले लोगों को ढूंढने की कोशिश कर रही है। CSEB चौकी बुधवारी इलाके में लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यहां कि कोई युवती अहमदनगर या महाराष्ट्र में रहती है या फिर जिन युवकों का जिक्र डायरी में है, वे यहां रहते हैं या इस नाम के कितने लोग एरिया में हैं। फिलहाल पुलिस इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है। अभी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है।

अहमदनगर के कोतवाली थाने से सब इंस्पेक्टर मनोज कचरे अपनी टीम के साथ कोरबा में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने सीएसईबी पुलिस चौकी से मदद मांगी है। उप निरीक्षक मनोज कचरे ने बताया कि युवती अज्ञात है, जिसकी फोटो हमारे पास उपलब्ध है। हमने कोरबा में जगह-जगह इस फोटो को चस्पा किया है, ताकि कोई तो इसे देखकर इसकी शिनाख्त कर सके। युवती की शिनाख्त अगर हो गई, तो आरोपी भी पुलिस के शिकंजे से ज्यादा दिन दूर नहीं रह सकेंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें