युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार...जाने क्य... - CG Sandesh

युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार...जाने क्या है मामला

सरगुजा. जिले में मुर्गा खाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। दोनों साथ में ही कहीं काम करने गए थे। इसी दौरान खाना खाने के वक्त दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद यह पूरी घटना घटी है।



मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ललितपुर नोनियाटांगर गांव में ददनराम के यहां खेती-किसानी से संबंधित कुछ काम चल रहा था। जिसके लिए शनिवार को मजदूरी करने भुवनेश्वर नागवंशी और रंजीत बरगाह अपने कुछ साथियों के गए थे। दोनों ने मिलकर साथ में काम भी किया था। इसके बाद शाम को ददनराम के यहां ही खाने पीने की व्यवस्था थी। काम के बाद सभी साथ में खाना-खाने बैठे थे।

बताया गया कि खाने के वक्त ही भुवनेश्वर और रंजीत के बीच विवाद हो गया। दोनों मुर्गा खाने की बात पर झगड़ने लगे थे। इतने में रंजीत ने वहीं पास में रखा चाकू उठाया और भुवनेश्वर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आस-पास के लोगों ने उसे रोका भी। मगर वह नहीं माना। उसने कई बार तबाड़तोड़ हमला किया।

घटना के बाद आरोपी मौके से ही भाग निकला। हमले में भुवनेश्वर खून से लथपथ हो गया। जिसके बाद ददनराम और उसके साथियों ने उसे रात के वक्त ही पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यहीं उसका उपचार जारी है। घटना की शिकायत पुलिस से भी की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें