बसना : लक्ष्मी पूजा में शामिल हुए भाजपा नेता एवं वरिष्ठ समाज... - CG Sandesh

बसना : लक्ष्मी पूजा में शामिल हुए भाजपा नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. एन. के.अग्रवाल

लक्ष्मी पूजा एवं मोक्षदा एकादशी गीता जी जन्मोत्सव पर ग्राम गिधली में कीर्तन बैठकी का भव्य आयोजन हुआ जिसमें पश्चिम ओड़िसा के कीर्तन प्रेमी गायक एवं वादक कलाकारों के द्वारा भव्य हरिनाम संकीर्तन का भजन कीर्तन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ एन. के.अग्रवाल ( प्रदेश सदस्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प भाजपा एवं चेयरमैन अग्रवाल नर्सिंग होम बसना ) के आतिथ्य में हुआ डॉ अग्रवाल ने माता लक्ष्मी के महत्ता के साथ सम्पूर्ण जगत में माताएँ बहनों के सम्मान के लिए समाज के अनिवार्यता में प्रकाश डालते हुए आम जनमानस को संबोधित किये ।
 
उक्त कार्यक्रम में भाजपा मंडल बसना के महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल, नित्यानंद मिश्रा, डोलामणी मांझी, मन्थीर बारीक, बीरेंद्र बारीक, बसंत प्रधान, लाला प्रसाद साहू, शोभित मांझी, गणेश दास, राकेश प्रधान सहित समस्त ग्रामवासी भक्तजन उपस्थित थे ।


अन्य सम्बंधित खबरें