छत्तीसगढ़ : बस ने कार समेत 5 गाड़ियों को 70 मीटर तक घसीटा... ज... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : बस ने कार समेत 5 गाड़ियों को 70 मीटर तक घसीटा... जाने फिर क्या हुआ

दुर्ग। रायपुर से जबलपुर जा रही कांकेर ट्रैवल्स के बस रविवार की रात करीब पौने 9 बजे अचानक अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद उसने 70 मीटर तक कार समेत 5 अन्य वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना मोहन नगर थाना अंतर्गत सिंधी कॉलोनी के करीब हुई। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर सादिक नूरी से प्रारंभिक पूछताछ की गई है।

वाहन चालक ने पुलिस को बताया कि उसके आंखों के सामने अचानक अंधेरा छा गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई। इससे सामने चल रही कार समेत 5 गाड़ियों को चपेट में आ गईं। बस के सामने पहिए के नीचे फंसे वाहनों को ड्राइवर घसीटते हुए मोहन नगर थाने के सामने तक ले गया। इधर घटना के बाद हंगामा मच गया। बस में सवार यात्रियों ने पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की। इसके बाद बस ड्राइवर ने अपने मालिक को खबर दी। दूसरी बस के इंतजाम किए गए और यात्रियों को जबलपुर के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। केस दर्ज किया गया है।


जानकारी के मुताबिक बस की चपेट में आने वाले सभी वाहन होटल के सामने खड़े थे। इस वजह से किसी को चोट नहीं लगी है। ड्राइवर की आंखों के सामने अंधेरा होने की वजह से वह लहराते हुए चला रहा था। जिसके कारण एक के बाद एक करके पांच वाहन बस की चपेट में आ गई। पुलिस के मुताबिक बस ड्राइवर का मेडिकल भी करवाया जाएगा। पुलिस इस मामले को लेकर आरटीओ को भी खबर देगी। साथ ही संचालक को नोटिस कर जवाब मांगने की तैयारी में है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें