बसना : आपस में टकराई मोटरसायकल, चालकों में हुआ विवाद, धारदार... - CG Sandesh

बसना : आपस में टकराई मोटरसायकल, चालकों में हुआ विवाद, धारदार वस्तु से किया हमला

बसना थाना अंतर्गत ग्राम जेवरा एवं कपसाखुंटा के मध्य दो मोटरसायकल आपस में टकरा गयी, जिससे चालकों में विवाद हो गया. जिसके बाद एक चालक ने दुसरे चालक पर धारदार वास्तु से हमला कर दिया.  जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

वरूण कुमार बाघ ने पुलिस को बताया कि वह बिछिया थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी है । जेएमएस स्कूल जगदीशपुर मे शिक्षक के पद पर पदस्थ है । प्रार्थी का भैय्या का नाम महेश बाघ है. जो कल 03 दिसम्बर को ग्राम गणेशपुर पूजई कार्यक्रम मे सम्मिलित होने गये थे. पूजई कार्यक्रम के पश्चात अपनी मो0सा0 से वापस घर आ रहा था.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
ग्राम जेवरा एवं कपसाखुंटा के मध्य पिछे से आ रहे विरेन्द्र मिश्रा के मोटर सायकल से वरूण कुमार बाघ के भैय्या का मोटर सायकल टकरा गया. इसी बात को लेकर दोनो के बीच कहा सूनी हुई । कहा सूनी होने के पश्चात प्रार्थी के भैय्या के घर जाने के लिए मोटर सायकल मे सवार हुए तभी विरेन्द्र मिश्रा ने उसके भैय्या को मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए अपने गाडी के डिक्की से धारदार वस्तु निकालकर वरूण कुमार बाघ के भैय्या को मारा. जिससे उसके भैय्या के दाहिने हाथ के पंजा मे चोट लगी है. घर आकर बताने पर जानकारी हुआ भैय्या के हाथ से खून लगातार बहने के कारण अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में भर्ती किये है ।


अन्य सम्बंधित खबरें