महासमुंद : 35 पौवा अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार - CG Sandesh

महासमुंद : 35 पौवा अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव के निर्देशानुसार एवं जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पु.) के निर्देशन में महासमुन्द जिले प्रत्येक थाना/चैकी प्रभारियों को अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री करने वाले के उपर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया था जिसके तहत् समस्त थाना/चैकी प्रभारीयों के द्वारा अपने अपने क्षेत्र मे लगातार गस्त पेट्रोलिग कर मुखबिरो को सजग कर अवैध शराब निर्माण, मादक पदार्थ परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही थी।

04.12.2022 को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना महासमुन्द क्षेत्र मे एक व्यक्ति ग्राम बेमचा में शराब बिक्री करने हेतु रखा है एवं रखने कि सूचना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय ने थाना सिटी कोतवाली पुलिस की टीम को त्वरीत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जिस पर टीम के द्वारा मुखबिर के निशानदेही पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडा गया। जहां एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम अमीर उर्फ गोलू पिता इकबाल कुरैशी उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड नं 06 नयापारा अटल आवास के पास महासमुंद का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे 01 नग सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी 35 पौआ प्रत्येक शीशी में 180 उस कुल जुमला 6,300 उस कीमती करीबन 2800 रुपये रखें मिला। आरोपी को शराब रखने या बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने बावत् नोटिस दिया गया जिनके द्वारा दस्तावेज नही होना लेख पेश किया गया। जिस पर से अवैध शराब को जप्त कर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 541/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें