ड्यूटी से घर जाते समय हुआ हादसा, एसआई की सड़क हादसे में मौत - CG Sandesh

ड्यूटी से घर जाते समय हुआ हादसा, एसआई की सड़क हादसे में मौत

दुर्ग। सुपेला थाना अंतर्गत स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज सिंह देशमुख की सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार देर रात ड्यूटी के बाद घर जाने के दौरान उनकी बाइक खड़े ट्रक में जा घुस। हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई और अधिक खून बह जाने से उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार युवराज देशमुख का परिवार राजनांदगांव में ही रहता है। वे अक्सर भिलाई से राजनांदगांव बाइक से जाया करते थे। रविवार को भी काम खत्म करके रात 11 बजे वे बाइक से राजनांदगांव के लिए निकले थे। रात 11.30 बजे सोमनी थाने के पास वो सामने खड़े ट्रक को से उनकी बाइक जा टकराई। अधिक स्पीड में सीधे ट्रक से टकराने में उनका हेलमेट और बाइक बुरी तरह टूट गए। सिर और चेहरे में गहरी चोट आने से वो वहीं बेहोश हो गए। सूचना मिलते ही सोमनी पुलिस ने उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान रात में उन्होंने दम तोड़ दिया।



युवराज दुर्ग पुलिस में एसआई के पद पर कार्यरत थे। उन्हें दुर्ग जिले का सबसे संवेदनशील और पॉश कॉलोनी क्षेत्र में स्थित स्मृति नगर चौकी का प्रभार दिया गया था। चौकी में रहते हुए युवराज ने सिंगर की किडनैपिंग, महादेव एप सहित कई बड़े मामलों को सुलझाने में अपनी कार्य कुशलता का परिचय दिया था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें