हाईकोर्ट ने  भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी ... - CG Sandesh

हाईकोर्ट ने भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी पर लगाई रोंक

रायपुर :  भानुप्रतापपुर के भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने बलपूर्वक कार्रवाई पर रोक लगा दिया है। फिलहाल ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तारी से राहत मिल गई है।


जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने नेताम के खिलाफ झारखंड के टेल्को थाने में पॉक्सो सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज होने का खुलासा किया था और नामांकन रद्द करने के साथ साथ गिरफ्तारी की मांग की थी। हालांकि चुनाव आयोग को ओर से अभी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। झारखंड की पुलिस कांकेर पहुंची थी और ब्रह्मानंद को थाने में पेश होने के लिए नोटिस दिया था।

छत्तीसगढ़ भाजपा के कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी को टेल्को थाने की ओर से कोई नोटिस या समन नहीं मिला था। कांग्रेस जब चुनाव में कमजोर पड़ने लगी तब झारखंड पुलिस को लेकर आई। इस पर नेताम की ओर से हाईकोर्ट में अर्जी लगाई गई थी। हाईकोर्ट ने थोड़ी देर पहले ही बलपूर्वक कार्रवाई पर रोक लगा दी है।भानुप्रतापपुर में आज मतदान है। मतदान के लिए कुछ ही समय बचा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें