मंदिर में ताला तोडकर चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

मंदिर में ताला तोडकर चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा :  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अम्बिका धीवर उम्र 44 वर्ष निवासी. वार्ड नं. 05 धीवर मोहल्ला बलौदा द्वारा 29.11.22 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.11.22 के 10ः00 बजे दिन को मदिर आया तो मंदिर में लगे दरवाजा का ताला टुटा हुआ था। कोई अज्ञात चोर रात्रि में कंकालिन माता मंदिर में लगे ताला को तोडकर अंदर घुसकर चोरी करने का प्रयास किया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 457, 380, 511 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी के संबध में लगातार पता साजी किया जा रहा था। पता साजी के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबीर सूचना के आधार पर राकेश देवार उर्फ राका उम्र 22 वर्ष निवासी देवार पारा बलौदा से पुछताछ किया गया जिसके द्वारा अपने कथन में दिनांक 26-27.11.22 के रात्रि 01 बजे से 02ः30 बजे के बीच कंकालिन मंदिर का ताला को लोहे की राड से तोडकर चोरी करने के लिये मंदिर के अंदर घुसा था मोटर गाडी का आवाज एंव रात्रि में पुलिस गाडी की सायरन को सुनकर कोई आकर पकड लेगा इस डर से कंकालिन माता मंदिर में चोरी नही कर पाया और वहां से भागकर अपना घर चला जाना बताने पर आरोपी राकेश देवार उर्फ राका उम्र 22 वर्ष निवासी देवार पारा बलौदा को दिनांक 05.12.22 को गिर. कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही मे उप निरी. गोपाल सतपथी, प्र.आर. शेख सफीउल्लाह , आर. सहबाज खान,,जितेन्द्र कुर्रे एवं लखेश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें