सरायपाली : मेरे पति के साथ तुम्हारा अवैध संबंध हैं कहकर ब्लेड से गला रेतकर भागी महिला
सरायपाली क्षेत्र के ग्राम संतपाली में महिला ने पति के साथ अवैध सम्बन्ध के शक में ब्लेड से एक महिला का गला रेत दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गयी. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है.
संतपाली निवसी पूनम चंद चौहान ने पुलिस को बताया कि वह सोसायटी में सेल्समैन का काम करता है । उसकी पत्नि नंद कुमारी चौहान गृहणी की काम करती है.
05 दिसम्बर को वह लम्बर सोसायटी काम करने गया था। घर में प्रार्थी की पत्नि व मां मिथिला चौहान थी कि 11 बजे के आसपास गांव की पूजा साहू जबरन उसके घर अंदर आकर प्रार्थी की पत्नि नंद कुमारी चौहान को मेरे पति के साथ तुम्हारा अवैध संबंध है कहकर अश्लील गाली गलौज लड़ाई झगड़ा कर जान सहित मारने की नियत से अपने पास रखे ब्लेड से पूनम चंद चौहान की पत्नि की गला रेतकर (काटकर) भाग गई।
गला में गंभीर चोट होने से प्रार्थी की पत्नि बेहोश होकर घटनास्थल पर ही गिर गई थी। जिसे प्राइवेट वाहन किराया कर शासकीय हास्पीटल सरायपाली उपचार हेतु लाये हैं। सरायपाली से रिफर करने पर भारती हास्पीटल सरायपाली में इलाज करा रहे हैं। स्थिति गंभीर है । घटना को उसकी मां मिथिला चौहान एवं पड़ोस की हीराबाई चौहान व अन्य लोग आरोपिया को घर से निकलकर भागते देखे हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पूजा साहू के विरूद्ध अपराध धारा 307-IPC, 452-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।