महासमुन्द : अज्ञात कारण से 2 लोगों ने लगाई फांसी - CG Sandesh

महासमुन्द : अज्ञात कारण से 2 लोगों ने लगाई फांसी

महासमुन्द जिले के दो अलग-अलग मामलों में 5 दिसंबर को 2 लोगों ने अज्ञात कारण से आत्महत्या कर ली. पहली घटना महासमुन्द थाना क्षेत्र के ग्राम धनसुली की है, जहाँ 19 वर्षीय युवक ने अपने घर पर अज्ञात कारण से फांसी लगा ली.

मृतक युवक के पिता भागवत जगत ने पुलिस को सुचना दिया की उसका बेटा हेमंत जगत घर पर रात करीब 1 बजे फांसी लगा लिया है. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.

वहीं दूसरी घटना बागबाहरा थाना क्षेत्र के दैहानीभांठा की है. जहाँ एक बुजुर्ग ने फांसी लगा ली. पुलिस ने बताया की दैहानीभांठा, बागबाहरा निवासी विक्रम चन्द्राकर पिता बिसेसेर चन्द्राकर उम्र 56 साल ने 5 दिसम्बर की शाम करीब 8 बजे अज्ञात कारण से फांसी लगा ली.

घटना सम्बन्धी सुचना ग्राम भोथली निवासी रूकेश चन्द्राकर ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें