कार ने 2 बाइक को मारी टक्कर, एक शख्स की मौत, 3 घायल - CG Sandesh

कार ने 2 बाइक को मारी टक्कर, एक शख्स की मौत, 3 घायल

कोरबा। जिले में ग्राम छुरी के पास एक बेकाबू कार ने एक के बाद एक दो बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

जिले के सर्वमंगला रोड पटेलपारा निवासी लक्ष्मी पटेल (47 वर्ष) मैकेनिक का काम करता है। गाड़ी खराब हो जाने के कारण वो उसकी मरम्मत के लिए वाहन मालिक के सुपरवाइजर बालको निवासी संतोष पैकरा (39 वर्ष) के साथ मनेन्द्रगढ़ गया था। वहां से काम निपटा कर दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। रात 10 बजे छुरी के पास कोरबा से कटघोरा जा रहे कार चालक सत्यप्रकाश नायक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्मी पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सुपरवाइजर संतोष पैकरा गंभीर रूप से घायल हो गया।



स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। उसने लक्ष्मी पटेल की बाइक को टक्कर मारने के बाद एक अन्य बाइक को भी हिट किया। इस बाइक पर छुरी निवासी 12वीं का छात्र चंदन अपने दोस्त सुमन कुमार केंवट निवासी सलोरा के साथ एनटीपीसी जा रहा था, उसे भी छुरी सब स्टेशन के पास कार ने टक्कर मारी। घटना में दोनों रोड किनारे गढ्ढे में गिर पड़े। हादसे में चंदन को चोट लगी है। एक्सीडेंट के बाद कार का पहिया फट गया, इस कारण ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ लिया और डायल 112 को सूचना दी।

कटघोरा थाना पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया, वहीं कार चालक को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों घायलों को इलाज के लिए कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें