तेन्दकोना : महिला ने किया जहर सेवन, इलाज के दौरान मौत - CG Sandesh

तेन्दकोना : महिला ने किया जहर सेवन, इलाज के दौरान मौत

तेन्दकोना थाना क्षेत्र के एक गाँव की महिला की जहर सेवन करने से मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 दिसम्बर को कौसरा निवासी शांति बाई साहू पति नरेन्द्र साहू उम्र 32 साल ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया. तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए बागबाहरा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से असल नंबरी मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें